News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.
पीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी स्टेटस दिलाने की कोशिश में लगे लोगों को पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल से निराशा ही हाथ लगी है। इस मसले पर बादल खामोश ही रहे और सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए संघर्ष कर रहे लोगों को समर्थन देने का कोई वादा नहीं किया।
पीयू में रविवार को शुरू हुई पहली वल्र्ड पंजाबी कॉन्फ्रेंस में बतौर चीफ गेस्ट आए बादल ने इस मसले पर पंजाब सरकार का रुख साफ नहीं किया। पत्रकारों ने बादल से इस बारे में पूछा तो वे बोले कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, पंजाब को तो वैसे ही एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी मिल चुकी है।
उधर, पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) और स्टूडेंट्स की ओर से इस मसले पर बादल को ज्ञापन भी सौंपा गया, लेकिन उन्होंने टीचर्स और स्टूडेंट्स से समर्थन देने का कोई वादा नहीं किया। इस कॉन्फ्रेंस में बादल के आने से इन लोगों को इस मसले पर समर्थन की उम्मीद जगी थी। इस मसले पर टीचर्स और स्टूडेंट्स सोमवार से आंदोलन तेज करने की सोच रहे हैं।
अंदोलन होगा तेज
इस बीच पुटा और स्टूडेंट काउंसिल ने इस मसले पर सोमवार से अपना आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। वे सोमवार को स्टूडेंट सेंटर पर प्रदर्शन करेंगे, जिसमें इस बार पीयू के रिसर्च स्कॉलर भी भाग लेंगे।