bhaskar Web English
HomeNewsNational National

मंहगाई के खिलाफ वाम दलों का मोर्चा

कोयंबटूर. मंहगाई को बड़ा मुद्दा बनाते हुए सीपीआईएम ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मंहगाई के खिलाफ लड़ने के लिए सुझाव देने का निर्णय किया है। वामदलों ने घमकी दी है कि अगर मंहगाई को रोकने के लिए सरकार जल्द से जल्द कोई कदम नहीं उठाती तो उनकी पार्टी 15 अप्रैल से देशव्यापी मोर्चे का आयोजन करेगी।

सीपीआईएम ने इस बात की घोषणा पार्टी ने 19 कांग्रेस बैठक के दौरान की। मंहगाई को गंभीरता से लेते हुए पार्टी ने बढ़ती मंहगाई को रोकने के लिए प्रस्ताव पास किया है। यह प्रस्ताव पार्टी के आला नेता 3 अप्रैल को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सौंपेंगे।।

पार्टी पोलित ब्यूरों के सदस्य सीता राम येचूरी ने कहा कि कि अगर सरकार हमारे सुझावों को स्वीकार करती है तो फिर विरोध प्रदर्शन करने की जरुरत नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: