HomeManoranjanMovie Masala Movie Masala

हॉलीवुड पहुंचे अनिल कपूर

मुंबई.हॉलीवुड पहुंचे अनिल कपूर बॉलीवुड के लिए खुशखबरी यह है कि हॉलीवुड में काम करने वाले बॉलीवुड के कलाकारों की लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। जी हां, ब्रिटिश निर्देशक डैनी बॉयले की फिल्म ‘स्लमडॉग मिलिनेयर’ में बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार अनिल कपूर अब गेम शो होस्ट करते दिखेंगे।

इस संबंध में अनिल ने बताया कि ’कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के अमितजी और शाहरुख से मुझे कहीं भी जोड़ना ठीक नहीं होगा क्योंकि क्विज शो होस्ट करने का उनका अपना अंदाज था और फिल्म में मैं जिस गेम शो को होस्ट कर रहा हूं, वह बिल्कुल अपने अंदाज में कर रहा हूं।

उन्होंने आगे बताया कि इस गेम शो में मैं अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग तो कर रहा हूं लेकिन उसका उच्चरण अपने हिसाब से ही कर रहा हूं।

अनिल ने बताया कि जब उन्हें यह फिल्म ऑफर की गई तब तक बॉयले को वह बहुत करीब से जानते भी नहीं थे। सिर्फ उनकी कुछ फिल्में ‘ट्रांसपोटिंग’, ‘28 डेज लेटर’ और ‘सनशाइन’ देखी थीं।

‘ब्लैक एंड ह्वाइट’, ‘विरासत’ और ‘नो एंट्री’ जसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को मुग्ध कर देने वाले अनिल ने बताया कि उनका बेटा हर्ष बॉयले का बड़ा प्रशंसक है और उसी ने मुझे इस के लिए ‘हां’ करने पर जोर डाला।

अनिल बताते हैं कि आज भी जब मैं कोई नई फिल्म करता हूं तो उतना ही नर्वस होता हूं जितना कि पहली बार स्कूल जाता एक बच्चा, लेकिन ‘स्लमडॉग मिलिनेयर’ मेरे लिए खास है। फिल्म इंडस्ट्री में 35 साल के बाद यह मेरी पहली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म है।

आगरा में इसकी कुछ शूटिंग करने के बाद अब मुंबई में इसकी पूरी शूटिंग हो रही है। कह सकते हैं कि फिल्म विकास स्वरूप की सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास ‘क्यू एंड ए’ पर आधारित है।

लंदन में रहने वाले हिट टीन सीरिज ‘स्किन्स’ में अभिनय कर चुके भारतीय कलाकार देव पटेल ने अनिल के इस शो में जीत के करीब पहुंचने वाले एक बेहतरीन युवा खिलाड़ी का किरदार निभाया है।

इन दिनों जैसे ही मौका मिलता है, अनिल, विकास के उपन्यास को पढ़ने में व्यस्त हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म उपन्यास से काफी अलग है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: