Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeSportsCricket Cricket

शोएब पर लगेगा भारी भरकम जुर्माना

कराची:शोएब अख्तर पर लगेगा भारी भरकम जुर्माना  पाकिस्तान के मूडी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर फिर अनुशासन की गाज गिरने वाली है। इस बार उन्हें 50 लाख रुपए का जुर्माना और 7 मैचों का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) की अनुशासन समिति ने उन्हें अनुशासन की अचार संहिता भंग करने का दोषी पाया है। इससे पहले शोएब के साथ लेग स्पिनर दानिश कनेरिया भी इस समिति के समक्ष हाजिर हुए। दोनों को अनुशासनहीनता के आरोपों पर अपनी सफाई देने के लिए तलब किया गया था।

पीसीबी की नई अचार संहिता के तहत केंद्रीय अनुबंध से बंधे खिलाड़ियों के बोर्ड के खिलाफ बयानबाजी करने पर 1 करोड़ रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है। इसके साथ अनुबंध के तहत उन पर तीन पेनल्टी अंक दिए जाएंगे। साथ ही उन पर सात मैचों का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

हालांकि नए अनुबंध में शोएब को नहीं शामिल किया गया है। वैकल्पिक रूप से उन्हें एक विशेष रीटेनर दिया गया था जो उन्होंने ठुकरा दिया था।

ज्ञातव्य है कि बोर्ड इस समय अनुशासनहीनता के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति अपना रही है। नए अनुबंध में अनुशासनहीन खिलाड़ियों पर कड़े दंड का प्रावधान किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: