bhaskar Web English
HomeNewsNational National

उड़ीसा विस स्पीकर मोहंती ने इस्तीफा दिया

नई दिल्ली: उड़ीसा विस स्पीकर मोहंती ने इस्तीफा दिया  लेडी मार्शल से दुर्व्य‌वहार करने का आरोप झेल रहे उड़ीसा विधानसभा के स्पीकर ने महेश्वर मोहंती ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

उड़ीसा पुलिस ने शनिवार को लेडी मार्शल गायत्री पांडा की शिकायत पर स्पीकर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया था। पांडा ने मोहंती पर यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

पुलिस आयुक्त बीके बेहेरा ने कहा कि मोहंती पर भारतीय दंड विधान की धारा 506(धमकी देना), 507(टेलीफोन पर धमकी देना), 509(भद्दे संकेत और आपत्ति जनक टिप्पणी), 34(सामान्य आपत्ति) के तहत प्रकरण किया गया।

पुलिस के प्रकरण दर्ज करने से पहले राजधानी भुवनेश्वर में कई जगह जनविरोध हुए।

संबंधित खबरें
* उड़ीसा स्पीकर केस: लेडी मार्शल लापता
* उड़ीसा विधानसभा अध्यक्ष के विरूद्ध मामला दर्ज
* उड़ीसा : खाली कुर्सी के सामने विधायकों का हंगामा
* उड़ीसा के स्पीकर के खिलाफ केस
* स्पीकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: