नई दिल्ली. भारतीय प्रबंधन संस्थान-कोझिकोड ने सोमवार को अपने दो वर्षीय परास्नातक पाठ्यक्रम की फीस 3 लाख 85 हजार से बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी।
आईआईएम-कोझीकोड के निदेशक कृष्ण कुमार ने कहा कि बढ़ी हुई फीस अगले शक्षणिक सत्र से लागू होगी।
आईआईएम-कोझीकोड ने फीस बढ़ाने का निर्णय अन्य संस्थानों द्वारा फीस बढ़ाने के फैसले को देखते हुए लिया है।
आईआईएम-अहमदाबाद ने अपनी फीस पहले साल के लिए ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर साढ़े पांच लाख रुपये और दूसरे वर्ष की फीस छह लाख रुपये कर दी है।