bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सिमी के पांच कार्यकर्ता गिरफ्तार

उज्जैन/नागदा: प्रतिबंधित संगठन सिमी से जुड़े पांच कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मध्यप्रदेश में उज्जैन के पास उन्हेल से सोमवार तड़के गिरफ्तार किया है। ये सभी हाल ही में इंदौर से पकड़ाए सिमी के सरगना आमिल परवेज के घर पर मीटिंग के लिए इकट्ठा हुए थे। इनके कब्जे से भड़काऊ साहित्य का जखीरा जब्त किया गया है।

पकड़े गए कार्यकर्ताओं के नाम जादिल परवेज, अयाज उर्फ आशु, महरुद्दीन, इरशाद अली तथा अकबर हैं। जादिल परवेज कुख्यात सिमी सरगना व अक्षरधाम हमले के आरोपी आमिल परवेज का भाई है। सभी युवकों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सीएसपी संजीव सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने परवेज के घर की घेराबंदी कर ली थी। आरोपियों ने पुलिस के एक बार खटखटाने पर ही दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खोलते ही पुलिस ने घर में घुसकर उन्हें दबोच लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आमिल परवेज की गिरफ्तारी के बाद आरोपी संभवत: यहां किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

ले चुके हैं फायरिंग की ट्रेनिंग : गिरफ्तार कार्यकर्ताओं ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने फायरिंग की ट्रेनिंग ले रखी है। ट्रेनिंग कैंप ग्राम पिपलिया डाबी स्थित आमिल परवेज के कु एं पर लगा था। यहां अन्य शहरों के युवक भी आते थे। (





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: