bhaskar Web English
HomeNewsNational National

जरूरत पड़ी तो मेरा बेटा भी जेल जाएगा : सोनिया

कानपुर: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को उत्तरप्रदेश की मायावती सरकार के खिलाफ सीधी लड़ाई का एलान करते हुए प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए ‘जेल भरो’ आंदोलन शुरू करने की अपील की है। सोनिया ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अभियान के तहत राहुल गांधी भी जेल जाएंगे।सोनिया गांधी यहां प्रदेश कांग्रेस इकाई के दो दिवसीय अधिवेशन के अंतिम दिन पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, ‘केंद्र ने उप्र को करोड़ों रुपए दिए हैं। हमें आम आदमी की आवाज बनकर राज्य सरकार से इसका हिसाब मांगना है। जब तक हम जेल जाने को तैयार नहीं होंगे, इसमें सफलता नहीं मिलेगी। अगर जरूरत पड़ी तो राहुल भी आपके साथ जेल जाएंगे।’ सोनिया ने माना कि राज्य में कांग्रेस की कमजोरी की वजह खुद पार्टी के नेता हैं।

राज्य में मायावती के साथ खड़े दलित मतदाताओं को रिझाने की कोशिशों में लगे राहुल गांधी ने अपने संबोधन में एक बुजुर्ग द्वारा कही गई पंक्तियों को दोहराते हुए कहा, ‘इंदिरा गांधी और कांशीराम हमारी चिंता करते थे, लेकिन हमें पहचान करने में भूल हो गई।’ उनका इशारा मायावती की तरफ था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: