HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

रेलयात्रा सस्ती होगी, सब्जियां महंगी

जयपुर. केन्द्रीय और राज्य बजट में कई चीजें सस्ती और कई महंगी हुई हैं। एक अप्रैल की सुबह इस तरह की तमाम बजट घोषणाओं को हकीकत की शक्ल देगी। इस बजट के सस्ते-महंगे से आज होगा लोगों का साक्षात्कार।

प्रदेश में मंगलवार से रेलयात्रा सस्ती होने के साथ ही न्यूनतम मजदूरी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही आम आदमी के घरेलू बजट में उतार-चढ़ाव शुरू हो जाएगा। मनोरंजन के लिए भी लोगों को अब अपना बजट बढ़ाना पड़ेगा।

स्टांप ड्यूटी महिलाओं के लिए कम

पुरुषों के लिए स्टांप ड्यूटी दर 6.5 से बढ़कर 8 प्रतिशत हो जाएगी। महिलाओं के नाम रजिस्ट्री पर स्टांप ड्यूटी 6.5 के बजाय 5 फीसदी ही लगेगी। (राज्य बजट)

अब टीवी देखना भी महंगा

डायरेक्ट टु होम के तहत सैटेलाइट के जरिये घर पर टीवी चैनल देखना भी महंगा होगा। राज्य सरकार ने इस पर 10 प्रतिशत मनोरंजन कर लगाया है।

डिपार्टमेंटल स्टोर में फल महंगे

डिपार्टमेंटल स्टोर्स से फल और सब्जियां खरीदना महंगा हो जाएगा। यहां से फल और सब्जियां खरीदने पर ग्राहक को 4 फीसदी टैक्स देना पड़ेगा।

मार्बल और कोटा स्टोन सस्ता होगा

जहां सीमेंट और लोहे की दरों में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं मार्बल और कोटा स्टोन में उन्हें कुछ राहत मिलेगी। राज्य बजट में मार्बल और कोटा स्टोन पर वैट की दर 12.5 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत की गई है।

सिनेमा सस्ता

मंगलवार से राज्य में छविगृह में सिनेमा देखना सस्ता हो जाएगा। राज्य बजट में मनोरंजन कर 35 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत करने के साथ ही यूटिलिटी चार्जेज भी समाप्त कर दिए गए हैं।

जयपुर से सैकंड एसी का किराया

शहर ------ पहले ---- अब

जोधपुर ------ 582 --- 573
उदयपुर ------ 901 --- 887
चेन्नई ------ 2,033 - 2,028
दिल्ली ------- 570 --- 550
मुंबई सेंट्रल -- 1,443 -- 1,419
कोलकाता --- 1,666 -- 1,637

जयपुर से फस्र्ट एसी का किराया

अजमेर ---- 609 --- 583
जोधपुर ---- 1,040 -- 992
दिल्ली ----- 1,018-- 971
चेन्नई ----- 3,507 -- 3,336
(नोट : किराया अनुमानित है।)





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: