bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

पांच सिमी कार्यकर्ता गिरफ्तार

उज्जैन/नागदा/उन्हेल. स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) से जुड़े पांच युवकों को सोमवार तड़के 5 बजे पुलिस ने उन्हेल से गिरफ्तार किया। ये सभी हाल ही में इंदौर से पकड़ाए सरगना आमिल परवाज के घर मीटिंग के लिए इकट्ठा हुए थे। इनके पास से भड़काऊ साहित्य बरामद किया गया है।

युवकों के नाम जादिल परवाज पिता सैफुद्दीन काजी (३क् वर्ष), अयाज पिता रियाज मोहम्मद (२१ वर्ष), महरुद्दीन पिता हकीमुद्दीन शेख (२२ वर्ष), इरशाद अली पिता कुर्बान अली (२क् वर्ष) व अकबर पिता अफजल (२क् वर्ष, सभी निवासी उन्हेल) हैं। जादिल परवाज कुख्यात सिमी सरगना व अक्षरधाम हमले के आरोपी आमिल परवाज का भाई है। युवकों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सिमी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद इसकी औपचारिक घोषणा के लिए शाम को उज्जैन में आयोजित प्रेसवार्ता में आईजी एम.पी. द्विवेदी ने कहा कि सभी आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उनसे जब्त सामग्री जो अरबी और उर्दू में है, का भाषा विशेषज्ञों से हिंदी रूपांतर कराया जा रहा है। इससे कई राज खुल सकते हैं।

श्री द्विवेदी ने बताया कि सिमी की सहयोगी संस्था शाहीन फोर्स के बारे में भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं। इसमें महिलाओं और बच्चों को भर्ती किया जाता है। ऐसी चार महिलाओं के नाम भी सामने आए हैं। इसकी जांच चल रही है जल्दी ही इस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी।

फायरिंग की ट्रेनिंग ले चुके हैं

युवकों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने फायरिंग करने की ट्रेनिंग ले रखी है। ट्रेनिंग कैम्प ग्राम पिपलिया डाबी स्थित आमिल परवाज के कु एं पर लगा था। यहां अन्य शहरों के युवक भी आते थे।

५0 से ज्यादा किताबें जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ५0 से ज्यादा आपत्तिजनक किताबें जब्त की हैं। इनमें ‘मूवमेंट’ व ‘खिलाफत’ जैसी किताबें शामिल हैं। उर्दू में लिखी एक डायरी भी मिली है जिसमें हिंदी भाषा में भी कुछ शेर लिखे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: