नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से कहा है कि वे अपने यहां एअरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों तक आम लोगों को पहुंचाने के लिए विशेष कॉरीडोर बनाएं। इसके पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत दिल्ली में की जाएगी। केंद्रीय शहरी विकास सचिव एम रामचंद्रन ने योजना की पुष्टि करते हुए कहा कि दूसरे चरण में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, जयपुर, रायपुर, चंडीगढ़, अमृतसर, हैदराबाद, कोच्चि, पुणो, नागपुर और मुंबई मंे भी ऐसे विशेष कॉरीडोर की पहल करने पर विचार किया जा रहा है। केंद्र सरकार व आंध्रप्रदेश की संयुक्त भागीदारी वाली विशेष कंपनी इसके लिए दिल्ली सरकार से बातचीत कर रही है। रामचंद्रन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार इसके लिए विशेष फंड भी स्थापित कर सकती है।
हालांकि यह राज्य सरकारों की इच्छा और एक निश्चित निवेश के बाद ही संभव होगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, पहले चरण में राष्ट्रीय राजधानी में सिर्फ एअरपोर्ट के लिए ही ऐसे पांच लिंक रोड बनाने के प्रस्ताव हैं।