HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

कल और परसों रहेगा जलसंकट

भोपाल. कोलार प्लांट में पिछले दिनों फ्लोमीटर लगाया गया था। यह ठीक ढंग से नहीं लग पाया, उसमें लीकेज है। इसी तरह रेडक्रास सोसायटी के पास 1500 एमएम व्यास ग्रेविटीमेन लाइन व एकांत पार्क के पास 1200 एमएम व्यास की फीडरमेन लाइन में लीकेज हैं। इनमें सुधार के लिए बुधवार सुबह चार बजे पानी की पंपिंग बंद की जाएगी। लाइन खाली करने, सुधार कार्य और लाइन में फिर से पानी भरने में करीब 20 घंटे लगेंगे।

यहां प्रभावित होगी सप्लाई: अरेरा कॉलोनी, चार इमली, शाहपुरा, त्रिलंगा, गुलमोहर, 1100 क्वार्टर, यूनिवर्सिटी रोड, शक्ति नगर, साकेत नगर, इंद्रपुरी, सोनागिरी, गोविंदपुरा, एमएलए क्वार्टर, जवाहर चौक, शास्त्री नगर, सरस्वती नगर, कोटरा, नेहरू नगर, आराधना, वैशाली नगर, बरखेड़ी, बाल विहार, पीजीबीटी, हमीदिया रोड, चांदबड़, मोती मस्जिद आदि।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: