HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

स्कूल अब जुलाई में ही खुलेंगे

भोपाल. राज्य सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों का शिक्षा सत्र एक जुलाई की बजाय एक अप्रैल से खोलने का निर्णय फिलहाल स्थगित कर दिया है। अब मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल पहले की तरह एक जुलाई से ही खुलेंगे।

राज्य सरकार ने एक सप्ताह पहले आनन-फानन में प्रदेश के सरकारी स्कूल सीबीएसई स्कूलों की तर्ज पर एक अप्रैल से खोलने का फैसला किया था। नए सत्र के लिए पाठ्यपुस्तकों की व्यवस्था नहीं होने और अन्य व्यवहारिक दिक्कतों को दैनिक भास्कर ने अपनी खबरों में उजागर किया था। मप्र माशिमं से संबद्ध प्राइवेट स्कूल भी अप्रैल से स्कूल खोलने के फैसले से सहमत नहीं थे। आखिरकार सोमवार को राज्य सरकार ने सभी सरकारी स्कूल पूर्व की तरह एक जुलाई से ही खोलने के आदेश जारी कर दिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: