HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

प्रीति के मुंह पर प्लास्टिक की बोतल दे मारी

मोहालीयहां के पीसीए स्टेडियम में अपनी आईपीएल टीम की लॉन्चिंग के लिए पहुंची अभिनेत्री प्रीति जिंटा के चेहरे पर किसी शरारती दर्शक ने प्लास्टिक की बोतल दे मारी। बोतल आंख में लगी जिससे हल्की चोट आई। अचानक हुए हादसे से प्रीति खुद सकते में आ गईं। इसके बाद सुरक्षा गार्ड उन्हें लॉन्ज रूम में ले गए। इससे पूर्व जब प्रीति ने स्टेडियम में प्रवेश किया और समारोह स्थल का जायजा लिया तब उन्हें कोई पहचान नहीं पाया था।

लॉचिंग प्रोग्राम खत्म होने पर प्रीति स्टेज से वापस लौट रही थीं, तभी उन्होंने पवेलियन के ऊपर टेरेस ब्लाक में मौजूद करीब 500 लोगों की भीड़ को हाथ हिला कर अभिवादन करना चाहा और ग्राउंड से टेरेस ब्लॉक की तरफ देखा। तभी उनके साथ यह हादसा पेश आया और उनके सिक्योरिटी गार्डस ऊपर देख कर लोगों पर चिल्लाए। इसके बाद प्रीति को उनके सुरक्षा गार्ड लॉन्ज रूम में लेकर चले गए।

इस हादसे के बाद प्रीति जिंटा ने मीडिया को बताया कि उसे किसी की कोहनी लगी थी, हालांकि कोहनी लगने का प्रश्न नहीं उठता क्योंकि उस वक्त प्रीति को चार-पांच बाउंसर्स घेरे हुए थे। मौके पर मौजूद भास्कर संवाददाता ने खुद देखा कि टेरेस ब्लॉक से प्लास्टिक की बोतल प्रीति के चेहरे पर लगी और इस बात को पीसीए के कुछ अधिकारियों ने भी माना।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: