HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

मौसम ने किया घरों में अंधेरा

बिलासपुर.b सोमवार की रात को मौसम खराब हो जाने के कारण शहर के सैकड़ों उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छा गया। रात करीब 9 बजे के बाद तेज हवा चली और इस वजह से तिफरा, सिरगिट्टी, सरकंडा, तोरवा क्षेत्र के कई ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ गए और बिजली सप्लाई ठप हो गई। सरकंडा क्षेत्र उपभोक्ताओं ने बिजली बंद होने की शिकायत विद्युत मंडल के शिकायत केंद्रों में की, लेकिन इसके बाद भी लाइन सुधारे जाने का आश्वासन नहीं मिला।

उधर रात 9 बजे से बंद हुई तिफरा इलाके की बिजली को बहाल करने लिए करीब 11 बजे सुधार दस्ता पहुंचा, लेकिन बड़ी खराबी होने की वजह से बैरंग लौट गया। इसके बाद वहां दूसरी लाइन से सप्लाई शुरू की गई।

उल्लेखनीय है कि आंधी-तूफान के बाद हुई हल्की बारिश के बाद ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ जाते हैं। पिछले कुछ दिनों से शाम व रात को शहरवासियों को इसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा शहर के कई मोहल्लों में वर्षो पहले लगाए गए बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। अंधड़ बारिश होने की स्थिति में ये टूटकर गिर भी जाते हैं और इससे दुर्घटना होने की आशंका भी बनी रहती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: