News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. शिक्षाकर्मी चयन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यदि प्रवेशपत्र नहीं मिल पाया है, उनके लिए व्यापमं ने नई व्यवस्था की है। अब वे प्रवेशपत्र का पिंट्रआउट हासिल कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
शिक्षाकर्मी चयन परीक्षा 6 अप्रैल को होने वाली है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा सभी अभ्यर्थियों को डाक से प्रवेशपत्र भेजे गए हैं। संयुक्त नियंत्रक ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। व्यापमं की वेबसाइट पर प्रवेशपत्र जारी किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में नेट सुविधा उपलब्ध कराने डाकविभाग से मदद मांगी गई है।
डाक अधिकारियों से अभ्यर्थी के आने पर उन्हें एडमिशन कार्ड का पिंट्रआउट उपलब्ध कराने कहा गया है। वर्तमान में प्रदेश के 60 डाकघरों में नेट सुविधा बहाल है। उन्होने बताया व्यापमं अध्यक्ष बीकेएस रे स्वयं परीक्षा की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। प्रथम पाली 8.15 के बाद तथा दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।