वाशिंगटन. चिकित्सकों से लागतार संपर्क में बने रहने से कार्डियोवेक्यूलर (ह्रदय संबंधी बीमारी)की संभावना कम हो जाती है साथ ही दिल संबंधी अन्य बीमारियों की भी संभावना कम हो जाती है।
एक अध्ययन में ‘टेंपल विश्वविद्यालय अस्पताल’ के शोधकर्ताओं ने इस संबंध में जानकारी दी। शोधकर्त्र्ताओं ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में ऐसे मरीजों का परीक्षण किया जो लगातार चिकित्सकों के संपर्क में रहते हैं। मरीज और चिकित्सकों के बीच मुलाकात के बदले ये दोनों इंटरनेट के जरिए संपर्क में बने रहते हैं।
लगातार संपर्क में बने रहने के कारण मरीजों में रक्तचाप संबंधी और अन्य बीमारियों पर नियंत्रण बना रहता है। शोध दल के प्रमुख अलफर्ड बोवे का मानना है कि टेलीफोन द्वारा चिकित्सकों के साथ मरीजों का संपर्क (टेलीमेडिसीन) भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
उन्होंने कहा कि इसके जरिए मरीजों और चिकित्सकों के बीच खाई खत्म की जा सकती है। शोधकर्ताओं ने रविवार को ‘अमेरि•न कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी’की वार्षिक बैठक में रिपोर्ट जारी की।