HomeNewsNational National

ओलंपिक मशाल यात्रा में शामिल नहीं होगें भूटिया

नई दिल्ली. ओलंपिक मशाल यात्रा में शामिल नहीं होगें भूटिया  ल्हासा में हो रहे हिंसा का विरोध करते हुए फुटबाल स्टार बाइचूंग भूटिया ने नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ओलंपिक मशाल यात्रा में शामिल होने से इंकार कर दिया है।

भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान बाइचूंग भूटिया ने अपने इस निर्णय की जानकारी इंडियन ओलंपिक एसोशिएसन को सोमवार को दे दी है। गौरतलब है कि ओलंपिक मशाल 17 अप्रैल को नई दिल्ली आ रही है।

बाइचूंग भूटिया ने कहा कि मैंने यह फैसला तिब्बती लोगों के हक की लड़ाई का सम्मान करते हुए किया है और ऐसा करने के लिए उनपर किसी ने दबाव नहीं डाला है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: