News
Metros
Chandigarh Chandigarh मोहालीआईपीएल में मोहाली टीम किंग्स इलेवन ेपंजाब की लॉन्चिंग म्यूजिक और मस्ती भरे माहौल में सोमवार को पीसीए स्टेडियम में हुई। इस मौके पर प्रिटी जिंटा, नेस वाडिया, टीम के कप्तान युवराज सिंह, इरफान पठान, श्रीसंथ, पीयूष चावला, कोच टॉम मूडी और टीम का थीम सॉन्ग गाने वाले पंजाबी गायक दलेर मेंहदी भी मौजूद थे।
ठीक 8.00 बजे स्टेज पर प्रिटी जिंटा ने कदम रखा और माइक हाथ में लेकर वेन्यु बदलने और प्रोग्राम लेटे होने के लिए सॉरी फील किया। हालांकि उन्होंने कहा कि ढाई घंटे के अंदर जिस तरह से यहां पर अचानक तैयारियां की गईं उससे हमारी टीम की स्ट्रेंथ पता चलती है।
मुंडयों की हाल है
जब टीम के कप्तान युवराज सिंह ने माइक संभाला तो उन्होंने सबसे पहले ठेठ पंजाबी में क्राउड की तरफ देख कर पूछा, मुंडयो की हाल है? इस पर क्राउड ने भी तालियां बजा कर जवाब दिया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों की मौजूदगी में प्रिटी ने टीम के लोगो का अनावरण किया।
टीम का लोगो
शील्ड के बीच दो दहाड़ते शेर बहादुरी का प्रतीक हैं। शील्ड के उपर लिखे के, जे, एच, पी और एच -कश्मीर, जम्मू, हिमाचल, पंजाब और हरियाणा का प्रतीक हैं।
प्रिटी के साथ श्रीसंथ का डांस
लोगों की डिमांड पर श्रीसंथ यहां भी थिरकने से नहीं चूके। उन्होंने प्रिटी, युवराज और दलेर मेहंदी के साथ थीम सॉन्ग पर ठुमके लगाए। युवराज ने कहा कि थीम सॉन्ग सुनकर रोंगटे खड़े हो गए। यह काफी जोशीला गाना है।
छात्रों के लिए 50 रुपए की टिकट
इस मौके पर प्रिटी जिंटा ने घोषणा की कि स्टूडेंट्स के लिए 50 रुपए की टिकट होगी। टिकटों की सेल 4 अप्रैल के बाद शुरू होगी और कैफे काफी डे और फ्यूचर ग्रुप के आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगी। इटरनेंट पर डबल्युडबल्युडबल्यु. टिकटप्रो. इन पर भी दर्शक टिकटें बुक कर सकते हैं।
दलेर ने संभाला
सवाल-जवाब के दौरान जब प्रिटी से हिमाचली में कुछ कहने को कहा गया तो वह चुप सी हो गईं और कहा कि अभी तो उन्हें कुछ याद नहीं आ रहा, हालांकि तभी दलेर मेहंदी ने मामला संभाल लिया और क्राउड से कहा कि पंजाबी मुंडे इतने शांत क्यों हैं। दलेर ने थीम सांग के बारे में कहा कि यह गाना इतना जोशिला है कि दूसरी टीमों की हालत पहले ही पतली हो जाएगी।
युवा खिलाड़ी भी दिखे जोश में
करण गोयल, सनी सोहल, यश गांधी, नितिन सैनी और मुदस्सर अली जैसे युवा खिलाड़ी भी काफी खुश नजर आए। पंजाब रणजी टीम के कप्तान पकंज धर्माणी ने कहा कि हमारी टीम चैपियन बनने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी।