bhaskar Web English
HomeHealth Health

‘चिप’ से पता चलेंगे मवेशियों के रोग

लंदन.वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ‘चिप’ विकसित किया है जो पशुओं में होने वाले संक्रमक रोगों की तुरंत पहचान कर लेगा।

गौरतलब है कि फार्म में काम करने वाले लोगों और जानवरों में कुछ समय से लगातार संक्रामक बीमारियों का प्रकोप छाया हुआ है। जिसमें बर्ड फ्लू और दूसरी संक्रामक बीमारियां जैसे पैर और मुंह का संक्रमण प्रमुख रुप से देखा गया है।

‘माइरो-एरे’ नामक यह ‘चिप’, मनुष्यों और जानवरों में पाये जाने वाले 300 प्रकार के विभिन्न संक्रामक बीमारियों जिसे ‘सेवर एक्यूट रिस्प्रियेटरी सिंड्रॉम’ (एसएआरएस ) के नाम से जानते हैं, पहचान करने में मदद करेगा। ‘कॉप्टन’ में ‘पशु स्वास्थ्य संस्था’ के पॉल ब्रिटन ने बताया, ‘‘इस माइकरो-एरे चिप की मदद से उस संक्रामक बीमारी के बारे में पता चलेगा जिसके बारे में आप जानते तक नहीं होंगे। इस चिप के द्वारा मनुष्यों और पशुओं में होने वाले संक्रामक बीमारी को पहले चरण में ही पहचान करके उस बीमारी का तुरंत निदान कर दिया जाएगा।’’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: