गाजियाबाद. सीबीआई ने अदालत में दाखिल 12 वीं चार्ट शीट में एक बार फिर निठारी कांड हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोहिन्द्र सिंह पंधेर को क्लीन चिट दे दिया है।
सीबीआई ने मुख्य मजिस्ट्रेट सपना मिश्रा के समक्ष चार्टशीट दायर की है। सीबीआई ने चार्टशीट में मोहिन्द्र सिंह के नौकर सुरेन्द्र कोली को दोषी ठहराया है। मोहिन्द्र सिंह के खिलाफ हत्या और बलात्कार का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। अदालत ने चार्टशीट को स्वीकार कर लिया है।