उज्जैन. सिमी के गिरफ्तार कार्यकर्ता ने खुलासा किया है कि महिलाओं और बच्चों की मदद से सिमी शाहिन फोर्स नाम का संगठन बना रहा है। सिमी ने महिलाओं और बच्चों को सम्प्रदायिकता की आग में झोंकने के लिए इस फोर्स का निर्माण किया है। सिमी महिलाओं और बच्चों की मदद से दशहत फैला रहा है क्योंकि आमतौर महिलाओं और बच्चों पर कोई शक नहीं करता है।
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने बताया कि चार महिलाओं का पता चला है जो इस संगठन से जुड़ी हुई हैं लेकिन पुलिस ने इस महिलाओं के नाम का खुलासा करने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने बताया कि सिमी का यह गिरोह प्रमुख रुप से उज्जैन और आस-पास के इलाकों में सक्रिय हैं।