भोपाल.
बिग बी, बाराबंकी और विवाद का जैसे चोली दामन का साथ हो गया है। बाराबंकी जमीन मामले में जब हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन को क्लीन चिट दे दी तो अब बाराबंकी एडीएम ने याचिका दाखिल की है कि बिग बी ने जमीन खरीदते समय 695 रुपए का स्टैंप डयूटी नहीं चुकाया था। इस मामले की सुनवाई 5 मई को कोर्ट में है।
मामले का फैसला जो भी हो लेकिन इन विवादों को लेकर बिगबी की पत्नी जया बच्चन बहुत खफा है। जया ने मायावती को करारा जवाब देते हुए कहा कि मेरे पति को जानबूझकर सिर्फ सस्ती लोकप्रियता के लिए विवादों में घसीटा जा रहा है।
जया ने कहा कि मायावती तो पता है कि अगर वे अमिताभ पर हमला करती हैं तो आसानी से सुर्खियों में आ सकती है। जया ने कहा कि ऐसे मायावती कुछ भी करें उनका नाम अखबार में नहीं आएगा लेकिन मामला अगर अमिताभ से जुड़ा हो तो हेडलाइन बन जाता है।
जया ने कहा कि अमिताभ को लोकप्रियता की कीमत चुकानी पड़ रही है और ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है मेरे पति को तो हमेशा से ही निशाने पर रखा जाता है।
जया बच्चन का साथ देते हुए अमर सिंह ने कहा कि ये सब सस्ती लोकप्रियता के हथकंडे हैं। 690 रुपए के स्टैप डयूटी मे मामले में उनका नाम घसीटना एक बेहूदा मजाक है। अमर सिंह ने कहा कि कहते है ना जो है नाम वाला वही तो बदनाम है। शायद अमित जी को अपने लोकप्रियता की कीमत चुकानी पड़ रही है।