HomeNewsNational National

पिता ने पुत्र को भेजा जेल

मुम्बई. शायद यह खबर पड़कर एक बार आपको विश्वास नहीं हो लेकिन यह ऐसा हुआ है। मुम्बई के मोहम्द मुस्ताकिन खान ने एक उदाहरण पेश किया है। मोहम्द ने 18 महीने की लड़की के साथ बलात्कार करने वाले अपने बेटों को सलाखों के पीछे भिजवाया है।

सोमवार को मुम्बई के असत्र अदालत ने 26 वर्षीय मोहम्द मोइन खान को 18 महीने की बच्ली के साथ बलात्कार के आरोपी मानते हुए 10 साल की सजा सुनाई। इस सजा के साथ ही एक पिता का नाम न्याय के पन्नों में स्वर्णाअक्षरों के साथ जुड़ गया। एक ऐसे पिता जिसने न्याय को पुत्र पर प्राथमिकता दी।

धारावी के रियल इस्टेट एजेंट मोहम्द मुस्ताकिन खान 4 जनवरी 2006 की सुबह शायद ही कभी भूलें। इस दिन उन्हें पता चला था कि उनके बेटे ने 18 महीने की बच्ची के साथ कुकर्म किया। मोहम्द मुस्ताकिन को जैसे ही इस बात का इल्म हुआ उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही मोइन भाग चुका था। लेकिन मोहम्द मुस्ताकिन मे हार नहीं मानी वे पुलिस को उन जगहों पर लेकर गए जहां उनका बेटा जाया करता था। मोहम्द मुस्ताकिन की मदद से पुलिस ने मोइन को पकड़ लिया। बाद में मोइन जमानत पर छूट गया लेकिन वह घर नहीं आया। बाद में एक बार फिर मोहम्द मुस्ताकिन की मदद से पुलिस ने मोइन को पकड़ कर जेल में भेज दिया । मोहम्द मुस्ताकिन और पुलिस के प्रयास से मोइन को सजा मिली है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: