नई दिल्ली. सीपीआई ने कहा कि मंहगाई रोकने के लिए सरकार द्वारा उठाया गया कदम बहुत छोटा और देर से किया गया प्रयास है। पार्टी ने कहा कि सरकार ने फैसले से मंहगाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
गौरतलब है कि सरकार ने मंहगाई पर नियंत्रण लाने के लिए खाद्य पर्दाथों पर लगले वाले आयात कर को कम करने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए सीपीआई के विधायक डी. रजा ने कहा कि सरकार के इन प्रयासों का मंहगाई पर असर पड़ने में काफी समय लग जाएगा। डी. रजा ने कहा कि सार्नजनिक वितरण प्रणाली और गरीब तबके के लिए आवश्यक चीजे उपल्बध कराने के लिए सरकार ने कोई भी कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी मंहगाई के मुद्दे पर 17 और 18 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन करेगी।