HomeNewsNational National

मान्यता से मेरा कोई वास्ता नहीं:मेराज

मुम्बई. मान्यता के तथाकथित पहले पति मेराजुद्दिन उर्फ मेराज ने कहा है कि वे मान्यता पर से अपना दावा छोड़ने के लिए तैयार है बशर्ते मान्यता उसका पैसा और बेटा लौटा दें। गौरतलब है कि आज बांद्रा कोर्ट में संजू मान्यता केस की सुनवाई थी।

सुनवाई के दौरान मान्यता के तथाकथित पहले पति मेराज ने कहा कि वे मान्यता पर से अपना दावा छोड़ने के लिए तैयार है बशर्ते मान्यता उसका पैसा और बेटा लौटा दे। सूत्रों के अनुसार, मेराज ने 4 से 5 करोड़ की राशि की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि आज कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान संजय और मान्यता हाजिर नहीं हुए थे। दोनों के वकील ने दलील दी है कि संजय और मान्यता को कोर्ट का समन नहीं मिला। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 15 अप्रैल तय की है और इस दिन संजय-मान्यता को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: