फ्रेंकफर्ट. संगीत की ध्वनि कई प्रकार से मनुष्यों के शरीर के लिए फायदेमंद होती है और संगीत अधिकतर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
पूर्वी जर्मनी के ‘यूरोपीयन विश्वविद्यालय वियाडेरिना’ के ‘ट्रांस-सांस्कृतिक स्वास्थ अध्ययन’ की प्रमुख हार्टमट श्रोडर ने बताया, ‘‘मधुर संगीत की ध्वनि हर तरह के तनावों को दूर करने में सहायक होते हैं जिसका असर बहुत जल्दी होता है।’’
उत्तरी जर्मनी के ‘मनस्टर विश्वविद्यालय’ में ‘संगीत एवं डांस अध्ययन’ के प्रोफेसर कार्ल हरमन ने बताया कि संगीत और ध्वनि की चिकित्सा दोनों अलग-अलग तरह की पद्धति है। संगीत को ऐसा बनाया जाता है कि वह सुनने में मधुर लगे लेकिन ध्वनि चिकित्सा पद्धति की कुछ सीमाएं होती हैं।
श्रोडर ने बताया कि इसमें से सबसे अधिक इस्तेमाल में लाने वाली चिकित्सा ध्वनि ध्यान (साउंड मेडिटेशन) पद्धति है जिसके उपचार के साथ कोई छेड़छाड़ करना कठिन है।
उन्होंने इस उपचार के लाभ को बताते हुए कहा कि पहली बात इससे लोग अधिक प्रसन्न होंगे और दूसरे वह शरीर के ऊतकों को प्रक्रियाशील बनाएगा।
उल्लेखनीय है कि ध्वनि चिकित्सा पद्धति से कई तरह की मनोवैज्ञानिक बीमारियों को दूर किया जा सकता है।