मुंबई.
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने आज कहा कि 2005 में शिरडी में खरीदी गई 11,000 स्क्वायेर फुट कृषि भूमि को राज्य सरकार द्वारा अवैध घोषित किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगी।
रानी ने कहा कि उन्होंने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर करने का निणर्य किया है।
रानी ने कहा, मुझे नहीं पता था कि यह कृषि भूमि है और इसको बेचा नहीं जा सकता है।
यद्यपि मैंने 1,32,000 रुपए जमीन की रजिस्ट्रेशन के लिए दिए और अब मुझे कहा जा रहा है कि इस जमीन का मालिकाना हक आपको नहीं दिया जा सकता क्योंकि यह सरकारी जमीन किसानों को लिज पर दिया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि वे दिसंबर 2005 में कागजतों को बिना जांचे परखे 33 लाख रुपए का भुगतान कर दिया था।
संबंधित खबरें
* रानी मुखर्जी मामले में नया मोड़
* हाईकोर्ट जाएंगी रानी मुखर्जी
* रानी मुखर्जी पर जुर्माना
* रानी की जमीन का सौदा गैरकानूनी