नई दिल्ली: वयोवृद्ध माकपा नेता हरकिशन सिंह सुरजीत और ज्योति बसु ने अपील की है कि उनकी अवस्था और आयु को ध्यान में रखकर पोलितब्यूरो से मुक्त कर दिया जाए।
माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य डब्ल्यूआर वरदराजन ने कहा कि वरिष्ठ नेता द्वय अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते हैं। पार्टी इस बारे में कोई निर्णय 3 अप्रैल को पार्टी कांग्रेस में करेगी।