Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood लंदन.
आस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री डेम हेलेन मिरेन ने अपने आप को सेक्स सिंबल मानने से इंकार करते हुए कहा है कि वह एक सामान्य महिला हैं।
वेबसाइट ‘दी सन डॉट को डॉट यूके’ ने 62 वर्षीय अभिनेत्री के हवाले से बताया, ‘‘मैं अपने आप को एसेक्स की एक लड़की के रूप में देखती हूं जिसने आजीवन संघर्ष किया। बाकी लोग मुझे कैसे देखते हैं यह एक अलग मसला है। उस पर मेरा नियंत्रण नहीं है।’’
मिरेन को ‘दि क्वीन’ फिल्म में उनके अभिनय के लिये आस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।