रांची. झारखंड के गढ़वा जिले में पुलिस और अर्ध सैनिक बलों की एक संयुक्त कार्रवाई के दौरान कम से कम आठ नक्सली मारे गए।
पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात को गढ़वा जिले के मोंडा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के एक गुप्त ठिकाने पर हमला किया जिसमें उक्त नक्सली मारे गए।
झारखंड पुलिस के प्रवक्ता आर. के. मलिक ने कहा कि पुलिस के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। मारे गए नक्सलियों में से एक जोनल कमांडर और दो क्षेत्रीय कमांडर थे।
पुलिस ने उक्त कार्रवाई के दौरान एक एसएलआर राईफल, चार .303 राईफल, चार .315 राईफल, एक कारबाईन, एक दुनाली बंदूक और एक पिस्टल बरामद किया।
गौरतलब है कि झारखंड के 24 जिलों में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं।