Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeSportsCricket Cricket

शोएब अख्तर का क्रिकेट कैरियर खत्म!

कराची.शोएब अख्तर पर पांच सालों का प्रतिबंध  रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर पाक क्रिकेट बोर्ड ने पांच सालों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

आचार संहिता का उल्लंधन करने पर पीसीबी ने कड़ा कदम उठाते हुए शोएब पर यह प्रतिबंध लगाया है। बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि शोएब पर प्रतिबंध लगाने के लिए अनुशासन समिति ने सिफारिश की थी और मंगलवार को इस सिफारिश पर अमल कर दिया गया।

बोर्ड अध्यक्ष नसीम अशरफ ने कहा कि अनुशासनहीनता के आरोपों से लगातार घिरे रहने और बोर्ड की इजाजत न होने के बावजूद लगातार मीडिया में बयानबाजी करने के कारण उन पर बैन लगाया गया है। इस बैन के बाद वे पांच साल तक न तो पाकिस्तान के लिए खेल सकेंगे और न ही पाकिस्तान में।

पूर्व क्रिकेटरों व क्रिकेट विशेषज्ञों ने इस फैसले पर दुख जताते हुए माना है कि शोएब के साथ ज्यादती हुई है और ज्यादा कड़ी कार्रवाई की गई है। वहीं यह भी कबूल किया गया है कि दानिश कनेरिया की तरह अगर शोएब ने माफी मांगी होती तो शायद उन पर इतनी कड़ी कार्रवाई नहीं होती।

अशरफ ने यह भी बताया कि वर्ष 2004 से शोएब पर आचार संहिता के उल्लंघन के कुल 14 मामलों में फंसे हैं जिसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: