न्यूयार्क.
एक नए अध्ययन में पाया गया है कि उपवास से कैंसर की बीमारी से पीड़ित लोगों की उम्र बढ़ सकती है।
यूनिवर्सिटी आफ साउदर्न कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं ने कीमोथेरेपी (कैंसर के जीवाणु) की खुराक देकर कुछ चूहों को भोजन से दूर रखा और कुछ को सामान्य भोजन दिया।
इसमें पाया गया कि जिन चूहों को भोजन नहीं दिया गया था उन पर उक्त खुराक का असर नहीं हुआ जबकि जिन्हें सामान्य भोजन दिया गया उनमें से आधे चूहे मर गए। जीवित बचे आधे चूहों का वजन और उनमें व्याप्त ऊर्जा कम हो गई।
शोधकर्ताओं के मुताबिक कैंसर के जीवाणु यदि शरीर के सभी हिस्सों में नहीं फैले हों तो इसका इलाज किया जा सकता है। इस समस्या का एक हल उपवास हो सकता है।