Manoranjan
Movie Masala Movie Masala मुंबई.
ऐश्वर्या राय बच्चन ने हालीवुड स्टार विल स्मिथ को फिर से निराश कर दिया है। यह तीसरी बार है जब ऐश ने स्मिथ के साथ एक फिल्म में काम करने के प्रस्ताव को ठुकराया है।
गौरतलब है कि स्मिथ लंबे समय से ऐश्वर्या के साथ काम करना चाहते हैं। ऐश्वर्या ने बताया कि यह सही है कि मैंने स्मिथ की फिल्म ‘टुनाइट ही कम्स’ में काम करने से मना कर दिया है। हालांकि यह प्रभावशाली भूमिका थी, लेकिन मेरी प्राथमिकताओं में अब सबसे पहले मेरा परिवार आता है।’’
ऐश्वर्या ने दो साल पहले विल स्मिथ की फिल्म ‘मेन इन ब्लक’ और उसके बाद ‘हिच’ में समय न होने के कारण काम करने से मना कर दिया था।
उन्होंने कहा कि जब काम करना होगा तब हो जाएगा। हमें एक-दूसरे के साथ काम करना अच्छा लगेगा। स्मिथ बहुत शानदार अभिनेता हैं।
ऐश ने कहा कि स्मिथ को रोमांच बहुत भाता है जो कि उन्हें भी पसंद हैं। वह एक बेहतर अभिनेता होने के साथ-साथ गायक और एक अच्छे परिवार केंद्रित व्यक्ति हैं।