Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeSportsCricket Cricket

मेरे और शोएब के लिए अमंगलवार : अशरफ

कराची. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर पांच साल का प्रतिबंध लगाए जाने के बाद बोर्ड के अध्यक्ष नसीम अशरफ ने कहा कि शोएब पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे लेकिन आईपीएल समेत वे अन्य अंतरराष्ट्रीय टीमों में खेल सकते हैं।

आईपीएल के लिए क्लीन चिट देने के साथ ही पाक क्रिकेट बोर्ड ने शोएब को अपील दाखिल करने के लिए सात दिनों की मोहलत भी दी है। नसीम अशरीफ ने कहा कि यह वाकई मेरे और शोएब दोनों के लिए दुखद दिन है क्योंकि शोएब में प्रतिभा तो है।

गौरतलब है कि शोएब आईपीएल की नाइट राइडर्स (कोलकाता) टीम में हैं जो शाहरुख खान की टीम है। इससे पहले पीसीबी ने अनुशासनहीनता के आरोप में शोएब को प्रतिबंधित किया। इस फैसले के बाद क्रिकेट विशेषज्ञ दो खेमों में नजर आ रहे हैं। एक पीसीबी के फैसले को सही ठहरा रहा है तो दूसरा मान रहा है कि यह शोएब के साथ ज्यादती है।

संबंधित खबरें
* शोएब अख्तर का क्रिकेट कैरियर खत्म!





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: