HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

मलेशिया में हिंदू नेताओं की रिहाई अधर में

कुआलालंपुर. मलेशिया में हिरासत में लिए गए पांच हिंदू नेताओं की रिहाई के लिए पूर्व मंत्री एस. सामी वेलू की दलील को सरकार ने ठुकरा दिया है।

‘हिंदू राइट्स एक्शन फोर्स’ (हिंद्राफ) के पांचों नेताओं की रिहाई की दलील ठुकराते हुए गृह मंत्री सईद हामिद अलबर ने कहा कि रिहाई का निर्णय आवेग या भावनाओं में बहकर नहीं लिया जाएगा।

मलेशिया में हिंदू समुदाय के वरिष्ठ नेता और मलेशियन इंडियन कांग्रेस (एमआईसी) के प्रमुख वेलू ने पांचों नेताओं की रिहाई के लिए गृह मंत्री से संपर्क स्थापित किया था।

गृह मंत्री अलबर ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। मलेशियाई समाचारपत्र ‘द सन’ ने अलबर के हवाले से कहा कि पांचों नेताओं की रिहाई का निर्णय देश की आंतरिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि रविवार को वेलू ने हिंदू नेताओं की रिहाई की मांग की थी। इस संबंध में अलबर ने कहा कि वेलू का अधिकार है कि वह अपनी इच्छा से कोई भी आग्रह कर सकते हैं। एमआईसी नेता होने के कारण उन्हें इस प्रकार के मुद्दे को उठाने का हक है।

गौरतलब है कि हिंद्राफ के पांचों नेताओं को आंतरिक सुरक्षा कानून (आईएसए) के तहत पिछले साल 25 नवंबर को हिरासत में लिया गया था। इनमें से एक मनोहरन ने हाल ही में हुए चुनाव में जीत दर्ज की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: