HomeNewsNational National

नेहरू सरकार ने तिब्बत को चीन का हिस्सा माना: राजनाथ

सतना(मध्यप्रदेश). तिब्बत चीन का हिस्सा है या नहीं मामला अभी जारी है और इस मुद्दे पर बीजेपी ने एक सनसनी खेज खुलासा करते हुए तिब्बत मुद्दे को और गरमा दिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि 1953 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल के दौरान नई दिल्ली ने तिब्बत को चीन का हिस्सा माना था।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि वाजपेयी सरकार ने इस मुद्दे पर कोई गलती नहीं की। पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नाडीस के दिए गए बयान कि एनडीए सरकार ने तिब्बत को चीन का हिस्सा माना था पर राजनाथ सिंह ने बोला कि वह एक गलती थी।

सिंह ने यहां पत्रकारों को बताया कि वे नेहरू ही थे जिन्होंने 1953 में तिब्बत मामले पर गलती की और जवाहरलाल नेहरू ने ही 1953 में तिब्बत को चीन का हिस्सा माना और उत्तरेतर सरकार अनुसरण करती आ रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: