HomeHealth Health

भारत व चीन में तेजी से फैल रहा है डायबिटीज

वेलिंगटन: भारत और चीन में डायबिटीज बीमारी बहुत तेजी से पैर पसार रही है। अनुमान है कि 2025 तक दुनिया में इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या 50 फीसदी से अधिक बढ़ जाएगी।

मंगलवार को यह बात जाने-माने डायबिटीज शोधकर्ता और इंटरनेशनल डायबिटीज इंस्टीट्यूट, मेलबोर्न के फाउंडेशन डायरेक्टर पॉल जिमेत ने कही। वे इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन की यहां आयोजित पश्चिम प्रशांत क्षेत्रीय कांग्रेस में भाग लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

जीमेत ने कहा कि दुनियाभर में टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित मरीजों की संख्या पिछले साल 25 करोड़ थी, जो 2025 तक 38 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने कहा, ‘लोगों को विश्वास नहीं होगा, लेकिन हकीकत में यह बीमारी विकराल रूप ले रही है।’

बीमारियों की बीमारी : टाइप-2 डायबिटीज प्राय: युवावस्था में होती है। इसकी वजह से किडनी फेल होना, नजरें कमजोर होना या फिर हृदयरोग जैसी समस्याएं हो जाती हैं, जो जानलेवा साबित हो सकती हैं।

सबसे बड़ा कारण : टाइप-2 डायबिटीज का सबसे बड़ा कारण मोटापा और व्यायाम न करना है और दुनिया में मोटापा बढ़ने की वजह लोगों का जंक फूड का अधिक सेवन करना है। जीमेत ने कहा कि दुनियाभर में डायबिटीज के कुल मामलों में करीब 67 फीसदी सिर्फ एशिया-पैसिफिक क्षेत्र से ही होते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: