लंदन: हमेशा युवा दिखने की चाहत सिर्फ महिलाओं में ही नहीं होती। अब यह प्रवृत्ति पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रही है। अपनी उम्र छिपाने के लिए पुरुष बोटोक्स इंजेक्शन ले रहे हैं। पुरुषों की इस इंजेक्शन के प्रति बढ़ती चाह को देखते हुए अब इसे ‘बॉयटॉक्स’ तक कहा जाने लगा है।
‘इंडिपेंडेंट’ अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, करीब एक दशक पहले बाजार में आया बोटोक्स पहले तो कॉस्मेटिक उपचार के तौर पर तेजी से लोकप्रिय हुआ। लंबे समय तक इसके जरिए महिलाओं ने अपनी उम्र पर परदा डाला, लेकिन अब यह पुरुषों में भी लोकप्रिय हो चला है।
एक साल में डेढ़ गुना : ब्रिटेन के अग्रणी कॉस्मेटिक सर्जरी ग्रुप ट्रांसफॉर्म द्वारा जारी एक सर्वे के मुताबिक, पिछले एक साल में ही बोटोक्स लेने वाले पुरुषों की संख्या में 50 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।