मुजफ्फरपुर. उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री कुं. मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान `ऑपरेशन टिकैत` चलाया है। आई जी गुरुदर्शन सिंह के नेतृत्व में इस ऑपरेशन में 12 एसपी व एसएसपी समेत उत्तर प्रदेश के 100 एक्सपर्ट कमांडो को भी लगाया गया है।
सूत्रों के अनुसार टिकैत की गिरफ्तारी किसी भी वक्त की जा सकती है। इससे पहले किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत ने सिरेन्डर करने से इनकार कर दिया है। टिकैत ने कहा कि मेरी गिरफ्तारी के लिए जनता तैयार नही है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा कि टिकैत की गिरफ्तार हर-हाल में होगी। हांलाकि इसके पहले मुख्यमंत्री मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते टिकैत को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा चुकी है लेकिन पुलिस इसमें नाकाम रही।