HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

500 सुइयां, 30 मिनट और एक हथेली

जयपुर. boyपिछले कुछ दिनों से उसके दिन की शुरुआत हो रही है अजीब-सी हरकत से। भगवान का नाम लेकर वह जुट जाता है अपनी हथेलियों को सुइयों से छलनी करने में। जुनून बस एक ही, रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराने का। आधे घंटे में एक के बाद एक 500 सुइयां डाल वह अपनी हथेली को छलनी कर देता है। जगह कम पड़ती है, तो उंगलियां को भी छेदने में वह गुरेज नहीं करता है।

जयपुर के गोनेर (दांतली) निवासी 22 वर्षीय रमेश का इरादा एक ऐसा रिकॉर्ड बनाना है, जिसे आसानी से तोड़ना संभव नहीं हो। दरअसल पिछले दिनों दाहोद (गुजरात) के राज पंवार ने 42 मिनट में 456 सुइयां चुभोई थीं। खबर पढ़ने के बाद रमेश ने इसे खुद पर आजमाना शुरू कर दिया। संवाददाता के सामने उसने आधे घंटे में 500 सुइयां अपनी हथेली में चुभो दीं, लेकिन उसकी हथेली से खून तक नहीं निकला। रमेश का कहना है कि उसकी दो साल की एक बेटी है। वह ऐसा कारनामा करना चाहता है कि बड़ी होकर उसकी बेटी पिता पर फº कर सके।

बेरोजगार ग्रेजुएट,चलाता है हथौड़ा

रमेश ने अग्रवाल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। वह बेरोजगार है। घर का खर्च चलाने के लिए वह खान में हथौड़ा चलाता है। लंबे समय से मजदूरी करते-करते उसके हाथ सख्त हो गए हैं। रमेश एक और कला में महारत हासिल कर रहा है। पिछले तीन साल से वह रोजाना उंगलियों के दम पर पुशअप लगाता है। इन दिनों वह एक मिनट में 140 पुशअप लगा लेता है। वह कहता है पुशअप उसकी दिनचर्या में शामिल हो चुका है। नहीं लगाने पर वह बीमार हो जाता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: