HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

तेल फिसला, चार रुपए तक सस्ता

जयपुर. आयात शुल्क समाप्त होने की घोषणा के कारण खाद्य तेलों में तीन से चार रुपए प्रति किलो की गिरावट आ गई। वनस्पति घी पांच रुपए प्रति किलो तक सस्ता हो गया। हालांकि बासमती एवं गैर बासमती चावल के भाव यथावत है, लेकिन व्यापारियों में मंदे की धारणा बनी हुई है। दाल में एक रु. किलो तक की नरमी दर्ज की गई है। स्टील की कीमतें मंगलवार को जस की तस रहीं। खाद्य तेल उद्योग ने सरकार द्वारा आयातित खाद्य तेलों पर शुल्क की कटौती किए जाने का स्वागत किया है।

उद्योग का मानना है कि ड्यूटी घटने से बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण रखा जा सकेगा। हालांकि राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के महामंत्री बाबूलाल गुप्ता ने कहा कि दाल व गेहूं की खपत पैदावार के मुकाबले अधिक है, लिहाजा इन दोनों जिंसों के आयात की व्यवस्था तुरंत की जानी चाहिए। यदि गेहूं, दाल एवं तेलों पर वैट समाप्त कर दिया जाए, तो खाद्य जिसों में और मंदी आएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: