इंदौर. नर्मदा और यशवंतसागर का पानी 1 अप्रैल से और महंगा हो गया। जल कर की नई दरें घरेलू कनेक्शनों के लिए १0 और व्यावसायिक-औद्योगिक के लिए ५0 रु. बढ़ा दी गई हैं। बढ़ोतरी नर्मदा के तृतीय चरण के तहत निगम और एडीबी के बीच हुए करार के मद्देनजर की गई। २00८-0९ में घरेलू उपभोक्ताओं को 170 रुपए प्रतिमाह चुकाना पड़ेगा जो अभी तक 160 रुपए था। हर तीन महीने में आने वाले बिल के लिए ५ से १0 रुपए सेवा शुल्क अलग से लगता है।
इससे पहले निगम ने २क्क्६-क्७ में जल कर ६क् से बढ़ाकर १५0 रुपए प्रतिमाह किया था। २00७-0८ में यह १६0 रुपए पर पहुंचा। महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा ने बताया बढ़ी हुई दरों के एवज में 2009 में नर्मदा तृतीय चरण पूरा होने पर मांग के मुताबिक पानी मिलेगा। दरें प्रति हजार लीटर- प्रति हजार लीटर दर एक से दो रुपए बढ़ी है। आवासीय उपयोग के लिए पानी १२ के बजाय १३ रुपए प्रति हजार लीटर मिलेगा जबकि व्यवसायिक उपयोग के लिए १६ के बजाय १८ रुपए। औद्योगिक दर २६ से २८ रुपए प्रति हजार लीटर होगी।