News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ सैक्स रेशो में महिलाओं की घटती संख्या का कलंक झेल रहे पंजाब के लिए एक और बुरी खबर। राज्य के मालवा क्षेत्र में कैंसर से मरने वालों में महिलाओं की संख्या पुरुषों से 25 फीसदी ज्यादा है जबकि दुनिया में कैंसर से पुरुषों की मौत ज्यादा हो रही है।
यूरोपियन कमीशन की स्ट्डी रिपोर्ट से वरिष्ठ पत्रकार बरजिंदर पाल सिंह ने यह निष्कर्ष निकाला है। उनका कहना है कि वल्र्ड हैल्थ ऑर्गेनाइजेशन के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में पुरुष ही कैंसर से ज्यादा मर रहे हैं जबकि पंजाब में स्थिति इसके उल्ट है। राज्य की कपास की पट्टी में कैमिकल्स के छिड़काव से किसानों को कैंसर होने का तो पहले पता चल चुका है।
हैरत यह है कि मरने वालों में किसानों की अपेक्षा गृहणियों की संख्या तथ्यों के आधार पर ज्यादा है और यह हर साल बढ़ रही है। ए स्टडी इन मालवा बैल्ट ’ नामक इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजाब में सिख आबादी ज्यादा होने के कारण स्मोकिंग और तंबाकू सेवन देश की अपेक्षा न्यूनतम है इसलिए यह एक कारण हो सकता है कि यहां कैंसर से मरने वालों में पुरुषों की संख्या कम हो।
अनपढ़ता के चलते महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों के प्रति जागरुकता कम है। यदि उन्हें पता चल भी जाए तो भी वे पुरुष डॉक्टर से बात करने में संकोच करती हैं। मालवा में मेडिकल सुविधाएं भी पर्याप्त नहीं हैं। ये तमाम कारण कैंसर से महिलाओं की ज्यादा मौत की ओर इशारा करते हैं। स्वास्थ्य विभाग मानता है कि महिला विशेषज्ञ डॉक्टर्स की कमी है, सरकार जल्द पीपीएसी के माध्यम से 147 विशेषज्ञ डॉक्टर्स भर्ती करने जा रही है। बठिंडा में कैंसर अस्पताल निजी कंपनी के सहयोग से पीपीपी मोड में स्थापित किया जा है।