HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

मैनिट के छात्रों ने वापस ली हड़ताल

भोपाल. मौलाना आजाद राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान (मैनिट) के छात्रों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। मैनिट अध्यक्ष द्वारा सात में से एक मांग पूरी करने और बाकी के लिए आश्वासन देने के बाद छात्रों ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा की है। छात्रों ने संस्थान में दो दिन से हड़ताल कर रखी थी।

आंदोलन का रास्ता: छात्रों ने अध्यक्ष एएन सिंह को एक ज्ञापन दिया है, जिसमें संस्थान के ही कुछ शिक्षकों द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिल कर संस्थान की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। छात्रों ने कहा है कि संस्थान के निदेशक केएस पांडे के द्वारा संस्थान में किए जा रहे कई अच्छे कामों को नजर अंदाज करके मैनिट को आईआईटी के दर्ज से वंचित करना भी इसी साजिश का परिणाम है। छात्रों की मांग पर संस्थान ने व्याख्याता लक्ष्मी कुमरे के खिलाफ कमलानगर थाने में मामला दर्ज करा दिया है। उक्त शिक्षिका पर एमटेक की थीसिस में नकल किए जाने का आरोप है। पुलिस ने धारा 420 और 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। छात्रों की यह प्रमुख मांग थी। छात्रों ने हड़ताल समाप्त कर दी, लेकिन चेतावनी दी है कि बाकी मांगे पूरी न किए जाने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इसमे सभी तकनीकी कालेजों को शामिल किया जाएगा। छात्रों ने बताया कि एक प्रतिनिधि मंडल मैनिट की उपेक्षा किए जाने के विरोध में मानव संसाधन मंत्री अजरुन सिंह के समक्ष दिल्ली में धरना प्रदर्शन भी करने जा रहा है।

यह थी सात मांगे..

-व्याख्याता लक्ष्मी कुमरे पर नकल के आरोप में धारा 420 के तहत मामला दर्ज करवाया जाए।

-स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिल कर संस्थान की छवि खराब करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

-लक्ष्मी कुमरे के पति शरद कुमरे पर संस्थान के शासकीय कामों में दखलंदाजी करने के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

-परीक्षा परिणामों में हेरा फेरी करने वाले वरिष्ठ शिक्षकों पर भी कार्रवाई की जाए।

-संस्थान की छवि खराब करने वाले कामों को बंद किया जाए।

- निदेशक को अच्छे कामों के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

- अच्छा परीक्षा परिणाम देने वाले मेहनती शिक्षकों को भी प्रोत्साहित किया जाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: