HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

सिमी का कोआर्डीनेशन सेंटर था भोपाल

भोपाल. स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया (सिमी) के नेता सफदर नागोरी ने भोपाल को संगठन का कोआर्डिनेशन सेंटर बना रखा था। पुलिस ने मंगलवार की दरम्यानी रात शहर में आधा दर्जन स्थानों पर छापे मारे, पुलिस को सफदर का ठिकाना तो मिला, लेकिन वहां से कुछ हासिल नहीं हो सका। इस मामले में पुलिस ने एक दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है, जिन पर नागोरी और उसके साथियों की मदद की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार सोमवार को आधी रात के बाद पुलिस की दो टीमों ने शाजहांनाबाद, इमामीगेट, नूरमहल और काजीकैंप इलाके में छापे मारे। वहीं नए भोपाल पुलिस ने ऐशबाग इलाके के बाग फरहतअफ्जा व बाग उमरावदूल्हा में सफदर के साथियों की तलाश की। पुलिस ने इमामीगेट में एक हेयर कटिंग सैलून के पास नागोरी के ठिकाने को ढूंढा है। पुलिस ने इसकी तलाशी ली, लेकिन यहां से उसे कुछ खास मिला।

इसका मालिक शहर से बाहर है। इधर पुलिस ने पुराने शहर के एक दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ जारी है। पुलिस को आशंका है कि ये सिमी के लोगों की मदद करते रहे हैं। हालांकि सूत्रों ने बताया कि पुलिस को इनसे कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। सूत्र बताते हैं कि सफदर यहां अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। इंदौर में पकड़े गए सफदर और उसके साथियों ने पुलिस को बताया है कि भोपाल अपने लिए ज्यादा सुरक्षित है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: