HomeNewsNational National

महेन्द्र सिंह टिकैत की गिरफ्तारी

मुजफ्फरनगर . महेन्द्र सिंह टिकैत को मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें यहां से बिजनौर जेल ले जाया जाएगा ।

गौरतलब है कि आज पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत अपने समर्थकों के साथ मुजफ्फरनगर आत्मसमर्पण के लिए गए थे। लेकिन मुजफ्फरनगर पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि टिकैत के दोनों बेटों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। टिकैत की गिरफ्तारी का राजनितिक पार्टियां भी फायदा उठाने में जुटी है। सपानेता मुलायन सिंह ने टिकैत का सर्मथन करते हुए कहा है कि टिकैत कोई आतंकवादी नहीं है। इसलिए उनके साथ इस तरह का बर्ताव ठीक नहीं है।

उल्लेखनीय है कि टिकैत के एक रैली में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ कुछ जातिसूचक अपशब्द कहे थे। इसके बाद से ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिएउनके गांव सिसौली की घेराबंदी कर दी थी।

संबंधित खबरें
* टिकैत किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकते हैं
* किसान नेता टिकैत के खिलाफ मुकदमा दर्ज





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: