HomeNewsNational National

डीपीएस की स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त

अहमदाबाद. अहमदाबाद में डीपीएस की स्कूली बस और ट्रक की भिड़ंत में 1 बच्चे की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में 15 बच्चे घायल हो गए है। जिसमें 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इनका इलाज चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस में तकरीबन 30 बच्चे सवार थे। यह बस बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी। बस चलाने वाला ड्राइवर पिछले तीन सालों से स्कूल बस चला रहा था। किसकी गलती से यह दुर्घटना हुई यह अभी साफ नहीं हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: