bhaskar Web English
HomeNewsNational National

भूल से फिसल गई थी जुबान : टिकैत

मुजफ्फरनगर. पिछले तीन दिनों से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के अधिकारियों और किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के बीच चल रही खींचतान बुधवार को खत्म हो गई जब मुख्यमंत्री मायावती के लिए कथित रूप से अपशब्द कहने के मामले में टिकैत ने अपनी गलती मान ली।

बीकेयू मुख्यालय सिसौली गांव से यहां पहुंचने के बाद टिकैत ने मायावती के खिलाफ जातिप्रेरित टिप्पणी को लेकर कहा कि वह उनकी भूल थी और जुबान से निकल गया। टिकैत ने इसे स्वाभाविक मानवीय भूल बताया।

टिकैत 15 वाहनों के काफिले के साथ अपने बेटे के जॉर्ज कॉलोनी स्थित घर पहुंचे और कहा कि उन्होंने महापंचचायत के फैसले के मुताबिक अधिकारियों के सामने समर्पण का इरादा किया है। गौरतलब है कि टिकैत को समर्पण करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। टिकैत को पहले भी गिरफ्तार करने की कोशिश पर किसानों ने भारी विरोध किया था।

टिकैत ने किसानों से शांति और संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि वे अपने काम पर लौटें।

संबंधित खबरें
* महेन्द्र सिंह टिकैत की गिरफ्तारी
* किसान नेता टिकैत के खिलाफ मुकदमा दर्ज





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: