HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

टारगेट है यंग ऑडियंस: बर्नाड

चंडीगढ़. फ्रांस के क्लासिकल म्यूजिक को प्रमोट करना और इसकी वास्तविकता को बचाए रखना ताकि फ्यूजन के इस दौर में कहीं यह लुप्त न हो जाए, यही लक्ष्य है, फ्रांस के ‘क्विंटेट ए वेंट’ ग्रुप का।

आलियांस फ्रांसेस-36 के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन के तहत कन्सर्ट पेश करने के लिए यह ग्रुप मंगलवार को शहर में था। टेरियो ए वेंट विंड इंस्ट्रूमेंट बजाने वाले ये म्यूजिशियन फेबियन बर्नाड (ओबेय), रिचर्ड मेल्ब्लेम, (क्लेरिनेट) और हैनरी रोमन (बैसन) हैं। जब ये धुनें बजाते हैं तो फ्रांस के म्यूजिक की जानकारी न रखने वाले लोग भी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

1999 में हुई ग्रुप की स्थापना :

क्विंटेट ए वेंट ग्रुप की स्थापना ग्रुप के ही मेंबर फेबियन बरनॉड ने १९९९ में की थी। स्कूल और कॉलेज में फेबियन बर्नाड म्यूजिक विषय में हमेशा अव्वल रहे और यूनिवर्सिटी में गोल्ड मैडल जीता। यह ग्रुप खास तौर पर चैंबर म्यूजिक को प्रमोट करता है।

फेबियन बर्नाड बताते हैं कि क्लासिकल म्यूजिक के यह यंत्र खास तरह की लकड़ी से बनाए जाते हैं, इनमें से कुछ तो खास ‘एबनी’ नामक लकड़ी से बनते हैं। इन्हें बजाने में विंड का खास इफैक्ट रहता है। थोड़ा मुश्किल होने के बावजूद इन इंस्ट्रूमेंट्स की ध्वनि काफी सुरीली है।

टारगेट हैं फ्यूचर म्यूजिशियन : फेबियन बर्नाड ने बताया कि उनका टारगेट यंग ऑडियंस है। स्टूडेंट को क्लासिकल के बारे में अवेयर करना और फ्यूचर म्यूजिशियन अपनी ऑर्जेनेलिटी से ज्यादा से ज्यादा जुड़े रहें, हमारा यही प्रयास रहता है। हम अपने ज्यादातर प्रोग्राम एजूकेशनल इंस्टीट्यूट के सहयोग से करते हैं ताकि स्टूडेंट्स को जोड़ा जा सके। छोटे बच्चों में क्लासिकल म्यूजिक की दिलचस्पी पैदा करने के लिए जानवरों और राजा महाराजाओं की कहानियों से जोड़कर प्रोग्राम प्रस्तुत करने की कोशिश की जाती है।

कम समय में ज्यादा प्रसिद्धी: ग्रुप के रिचर्ड मेलब्लेम बताते हैं कि उनके ग्रुप को बने ज्यादा समय नहीं हुआ है,लेकिन फ्रांस में इस ग्रुप की अलग पहचान बन गई है।

अब हमारी इच्छा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना है। ये आर्टिस्ट भारत में भी हैदराबाद, मुंबई, त्रिवेंद्रम, बंगलौर, पुणो और दिल्ली में अपनी परफॉर्मेंस दे चुके हैं। हेनरी रोमन बताते हैं कि दिल्ली की उनकी परफॉर्मेस सबसे यादगार है। वहां पर हमारा कॉन्सर्ट सबसे सफल रहा था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: